किशनगढ़ बास: 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप, 4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Kishangarhbas, Alwar | Jul 9, 2026
खैरथल-तिजारा। जिले में 15 साल की लड़की से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परिजनों की शिकायत पर नाबालिग का मेडिकल भी कराया गया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि 20 जून की रात वह और पत्नी रिश्तेदारी में गए थे। घर में बेटी अकेली थी।