कोईलवर: कायमनगर अंडरपास के पास सड़क पर कचरे का अंबार, ग्रामीणों में आक्रोश
कोईलवर प्रखंड के गिधा थाना क्षेत्र अंतर्गत कायमनगर अंडरपास से आरा के. रोड की ओर कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे और सड़क पर शहर का कचरा फेंके जाने से स्थानीय ग्रामीण बेहद नाराज़ हैं। कचरे के ढेर से न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि बीमारी फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। स्थानीय ग्रामीण सोहराई पासवान कहा कचरा फैलने से बीमारी का खतरा बढ़ रहा है।