कोईलवर: मोखलीसा गांव के पास बाइक से 30 लीटर देसी शराब बरामद, एक कारोबारी को किया गया गिरफ्तार
गिधा पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मोखलीसा गांव के समीप एक बाइक से 30 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने शराब लेकर जा रहे एक शराब कारोबारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिधा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के बड़का चंदा गांव निवासी उमेश राय के रूप में की गई है।