मंझनपुर: मंझनपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी की संयुक्त जनसुनवाई, कई मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को समय 11 बजे मंझनपुर तहसील प्रांगण में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं प्रार्थना पत्रों के माध्यम से अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। अधिकारियों ने मौके से कई मामलों का निस्तारण कर दिया है।