मंझनपुर: बंद करो पाठशाला, खोलो मधुशाला, सपा नेताओं के मंझनपुर चौराहे पर लगाए गए विवादित बैनर से गरमाया सियासी माहौल
मंझनपुर चौराहे पर समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के जिलाध्यक्ष उधो श्याम यादव और सपा नेता अरविंद यादव द्वारा शुक्रवार को लगाए गए एक बैनर ने जिले की सियासत को गरमा दिया है। विवाद की जड़ बना यह बैनर जिसमें लिखा है, बंद करो पाठशाला, खोलो मधुशाला, अब आम लोगों के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन चुका है। इसमें तरह तरह की बातें हो रही है।