मंझनपुर: गुवारा चौराहा पर बाइक सवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, सवार घायल, दरियापुर के पास पुलिस ने ट्रैक्टर पकड़ा
करारी थाना क्षेत्र के गुवारा चौराहा पर शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया।घटना में बाइक सवार घायल होकर सड़क पर पड़ा था।भागते हुए ट्रैक्टर को दरियापुर चौराहे पर चेकिंग करने वाली पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया है।घायल हुए सवार लवलेश को इलाज के लिए भेज दिया है ट्रैक्टर को थाने ले जाकर एग्रीम प्रक्रिया में पुलिस जुड़ गई है।