मंझनपुर: कुम्हियावां में दिनदहाड़े किराना दुकानदार से ₹20 हजार की लूट, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती
महेवाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हियावां गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो मोटरसाइकिल सवार बदमाश एक किराना व्यापारी से 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिले भर की पुलिस को अलर्ट किया और सभी थानों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग के निर्देश दिए थे।