मंझनपुर: महिलाओं और बच्चों ने मिलकर अषाढ़ा में मां के नाम एक पौधा लगाकर हरियाली का संदेश रचा
मंझनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अषाढ़ा में शुक्रवार को समय करीब 4 बजे पर्यावरण संरक्षण की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। तमन्ना आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह ने ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें गांव की महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समूह की अध्यक्ष परवीन बानो के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ है।