मंझनपुर: समदा ससुर खदेरी नदी के पास गोकशी के वांछित 25 हजार के इनामी अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
कौशाम्बी पुलिस को गोकशी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंझनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक ने मुठभेड़ के दौरान गोकशी के वांछित इनामी अपराधी पकड़ लिया। यह अभियुक्त ससुर खदेरी नदी के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उसे धर दबोचा। मुठभेड़ के दौरान वह घायल हो गया है।