पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में युवक युवती को लेकर फरार, पुलिस से की गई शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया उसकी पुत्री को गांव का ही रहने वाला युवक शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले गया महिला ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं रख सका महिला ने मामले में पुलिस से शिकायत कर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।