खंडवा नगर: खेड़ीघाट में नर्मदा किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, फैली सनसनी
खंडवा जिले के खेड़ीघाट क्षेत्र में नर्मदा नदी के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव के दाहिने हाथ की कलाई पर “महादेव” और अंगूठे पर अंग्रेजी में कुछ लिखा हुआ है, जबकि बाएं हाथ की कलाई पर “युवराज” नाम अंकित है। इन निशानों के आधार पर पुलिस मृतक की पहचान कर