गोला तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जोधपुर में स्थित एक निजी विद्यालय में कार्यरत चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर खीरी भेज दिया है। युवक का नाम नत्थू पुत्र जयकरन निवासी जोधपुर थाना फूलबेहड़ था।