कुंडम: बघराजी में दहेज और प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति, सास और ससुर गिरफ्तार
थाना कुण्डम क्षेत्र के बघराजी में दहेज के लोभी और संवेदनहीन ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर एक नवविवाहिता द्वारा मौत को गले लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतिका श्रीमती खुशबू चौधरी, जिनका विवाह 7 मार्च 2024 को बघराजी निवासी बलराम चौधरी के साथ हुआ था, को उनके पति बलराम (32 वर्ष), ससुर मोहन लाल चौधरी (59 वर्ष) और सास रानी चौधरी (55 वर्ष) द्वारा लगा