घोरावल: हाथरस की घटना में मृतक आत्माओं की शांति हेतु चोपन के व्यापारी एवं पत्रकारों ने की शोक सभा
हाथरस में सत्संग के बाद भगदड़ में 121लोगों की मौत की घटना से विचलित होकर चोपन नगर वासियों ने बुधवार को नगर की मुख्य बाजार में एक शोक सभा आयोजित किया। इस दौरान व्यापारियों एवं पत्रकारों ने मोमबत्ती जला कर हादसे में मृत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट मौन होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। घटना पर सभी ने अपना शोक व्यक्त किया और दुख प्रकट किया