घोरावल: दुबखिली गांव में सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक पर साथ में रहा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव निवासी बबलू (27) की मौत हो गई और उसका साला प्रदीप (19) निवासी कदरा बाइक से घर जाते समय पशु के सामने आ जाने से बिजली के पोल से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार को अल सुबह की है। ग्रामीणों की सूचना पर दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया।