कटोरिया: बेलचुर गांव में घरेलु कलह को लेकर महिला ने खाया कीटनाशक, सीएचसी कटोरिया में भर्ती।
Katoria, Banka | Jun 4, 2026 बेलचुर गांव में गुरुवार शाम करीब चार बजे घरेलु कलह से गुस्से में आकर तनकू यादव की पत्नी मीना देवी ने कीटनाशक दवा खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टर विनोद कुमार द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।