देेेवरिया: पुरुषोत्तमपुर चौराहे के पास ई-रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलटने से चालक हुआ घायल
Deoria, Deoria | Apr 17, 2024 देवरिया से कसया जाने वाली मार्ग के पुरुषोत्तमपुर चौराहे के पास ई-रिक्शा पलटने से ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। श्याम सुंदर उम्र लगभग 40 वर्ष ईरिक्शा लेकर डुमरी जा रहे थे,कि अभी वह पुरुषोत्तमपुर चौराहे के पास ही पहुंचे थे की अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वहीं आते-जाते राहगीरों ने ई-रिक्शा को उठाया और ई रिक्शा चालक को जिला अस्पताल भेजवाया।