महमूरगंज में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सौंपा रिपोर्ट कार्ड, गिनाए विकास कार्य
Sadar, Varanasi | Mar 27, 2025 उत्तर प्रदेश के 8 साल पूरा होने पर वाराणसी के विधायक द्वारा आठ सालों में विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर रिपोर्ट कार्ड सौंपा जा रहा है। इसी को लेकर महमूरगंज क्षेत्र के तुलसी उद्यान में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रिपोर्ट कार्ड सौंपा।