ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से कैंट जीआरपी ने पकड़ा ₹5 करोड़ का चरस, अभियुक्त की तलाश जारी
Sadar, Varanasi | Mar 27, 2025 वाराणसी में रेलवे स्टेशन पर रमजान और नवरात्रि त्योहार को लेकर जीआरपी एवं आरपीएफ द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान छपरा से सूरत जाने वाले ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से 10 किलो चरस बरामद किया. यह कार्रवाई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 पर बोगी नंबर S 5 सीट नंबर 20 के सीट के नीचे चेकिंग के दौरान बरामद किया गया.