अन्नपूर्णा मंदिर में कुंभाभिषेक महानुष्ठान के तीन दिवसीय आयोजन का समापन हुआ
Sadar, Varanasi | Mar 26, 2025 अन्नपूर्णा मंदिर मे 48 दिन चले कुंभाभिषेक आयोजन के निमित तीन दिवसीय प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत जगत कल्याण के कामना के साथ बुधवार की देर शाम सम्पन्न हुआ। श्रृंगेरी मठ से आये 21 ब्राम्हणो द्वारा सविधि यज्ञ शाला मे हवन कर पूर्णावती किया, तत्पश्चात महंत शंकरपुरी की मौजूदगी में माता अनपूर्णा का विशेष अभिषेक कर श्रृंगार किया गया।