बैरसिया: सपा प्रदेश कार्यालय में समाजवादी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित, कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
भोपाल स्थित सपा प्रदेश कार्यालय में समाजवादी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में मध्य प्रदेश प्रभारी अक्षय यादव, एटा सांसद देवेंद्र शाक्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर चर्चा की|