शाहजहांपुर: हरदोई जिले के एक व्यक्ति की जहरीले पदार्थ खाने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
दरअसल हरदोई के एक व्यक्ति की शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान पचदेवरा निवासी छुन्नू बाबू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पत्नी से विवाद के बाद उन्होंने सल्फास खा ली थी। छुन्नू बाबू शुक्रवार दोपहर हरदोई के शाहबाद क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल के मैदान में बेहोशी की हालत में मिले थे।