अमरपुर: शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बिस्कुट लेने निकले मासूम की तेज रफ्तार बस से मौत
Amarpur, Banka | Mar 31, 2026 शादी की खुशियां बनीं मातम: बिस्कुट लेने निकला मासूम, तेज रफ्तार बस ने छीनी जिंदगी जहां घर में शादी की खुशियां और जश्न का माहौल था, वहीं एक पल में सब कुछ मातम में बदल गया। कुल्हाड़िया हाट के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय मासूम प्रिंस कुमार की मौत हो गई। प्रिंस अपने माता-पिता के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था।