पिछोर: पिछोर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अतिथि शिक्षक, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता सहित कोटवारों का प्रशिक्षण संपन्न
निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनज़र सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा पिछोर अनुविभागीय दंडाधिकारी जेपी गुप्ता द्वारा क्षेत्र के समस्त अतिथि शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित कोटवारों को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रशिक्षण दिया गया।