पिछोर: पिछोर नगर के टेकरी सरकार मंदिर के पास शिव पूजन सामग्री की दुकान के गोदाम में अचानक लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान।
पिछोर नगर में टेकरी सरकार मंदिर के पास शिव पूजन सामग्री भंडार की दुकान के गोदाम में अचानक लगी आग। आग लगने से लाखों रुपए का हुआ नुकसान। फरियादी ने बताया है कि गोदाम में थोक का माल रखा हुआ था। बताया है कि मुझे दूसरे व्यक्ति द्वारा जानकारी दी गई थी। तब मैं अपने गोदाम पर आया तब वहां पूरा सामान जलकर राख हो गया था।