पिछोर: पिछोर नगर में आज एसडीओपी प्रशांत शर्मा जी ने पुलिस स्टाफ के साथ धूमधाम के साथ मनाई होली।
आज पिछोर नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके साथ ही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में होली खेलने के बाद दूसरे दिन पुलिस प्रशासन द्वारा होली मनाई जाती है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एसडीओपी प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में सभी पुलिस स्टाफ द्वारा धूमधाम के साथ होली खेली गई।