पिछोर: ग्राम पंचायत जराय में ग्रामीण लोगों ने ढोलक, नगाड़े , मजीरा के साथ मनाई होली, जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी हुए सम्मिलित
ग्राम जराय में ग्रामीण लोगों द्वारा ढोलक, नगाड़े और मजीरा के साथ होली का त्यौहार मनाया। होली के पर्व पर सैकड़ो की संख्या में लोग एवं महिलाए एकत्रित होती हैं। एक वर्ष के भीतर जिस परिवार में कोई सदस्य शांत हो जाता हैं। आज के दिन उनके घर-घर रंग गुलाल लेकर मिलने के लिए जाते हैं। सभी ग्रामीण लोग आपस में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर त्यौहार को मानते हैं।