पिछोर: पिछोर नगर में लव कुश शिक्षा प्रसार समिति के सहयोग से लायंस नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
पिछोर नगर में स्थित नरसिंह मंदिर के पास आज लव कुश शिक्षा प्रसार समिति के सहयोग से लायंस नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 35 मरीजों की जांच की गई। जिसमें से लगभग पांच मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। वहीं पर लगभग चार दर्जन मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किए गए।