कांके: रांची के मेन रोड स्थित सीपीआई कार्यालय में बैठक कर सीपीआई ने आठ सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का किया घोषणा
Kanke, Ranchi | Mar 11, 2024 सीपीआई ने इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। सीपीआई ने झारखंड में लोकसभा की आठ सीट पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। सीपीआई 16 मार्च को उम्मीदवारों की घोषणा करेगा। बैठक के बाद सीपीआई के नेताओं ने कहा कि हजारीबाग, जमशेदपुर, चतरा, कोडरमा, पलामू, रांची, दुमका और गिरीडीह से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारा जायेगा।