नकुड: थाना गंगोह ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, तीन लोगों को गिरफ्तार कर तीन मोटरसाइकिल बरामद की
थाना गंगोह पुलिस ने लगातार चेकिंग के दौरान वाहन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर लखनौती-बुढ़ढाखेड़ा मार्ग से पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहरुख, लक्ष्य उर्फ लकी व कर्मवीर के रूप में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे हुई।