संडीला: बेनीगंज क्षेत्र में गोमती नदी में फंसी भैंस को बचाने के प्रयास में किसान की डूबने से हुई मौत
Sandila, Hardoi | Jun 22, 2026 बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर निवासी 55 वर्षीय दिनेश कुमार रविवार दोपहर वे अपनी भैंस चराने के लिए मड़पाई गांव के पास गोमती नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान उनकी एक भैंस गोमती नदी में उतरी और गहरे पानी में चली गई। भैंस को बचाने के प्रयास में दिनेश कुमार ने भी नदी में छलांग लगा दी।