नबीनगर: बड़ेम बाजार में बड़ी कार्रवाई, 360 लीटर स्पिरिट के साथ दो तस्कर किए गए गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना पुलिस ने बीते शाम बड़ी सफलता हासिल करते हुए बड़ेम बाजार के समीप एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में अवैध स्पिरिट बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी लेने पर करीब 360 लीटर स्पिरिट बरामद हुई, जिसका उपयोग अवैध शराब निर्माण में किया जाता है।