गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में डीएम आवास के पास दिनदहाड़े बाइक चोरी, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद
गया में डीएम आवास के समीप से दिन के उजाले में बाइक चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।घटना शुक्रवार की दोपहर की है।बाइक चोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार की सुबह 11 बजे से तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक आराम से बाइक का लॉक खोलकर बाइक की चोरी कर लेता है।