गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: दत्तक ग्रहण के तहत 2 बालिकाओं को मिला अभिभावक, डीएम के निर्देश पर बच्चों को सौंपने की प्रक्रिया हुई पूरी
गया जिला बाल संरक्षण इकाई गया से दत्तक ग्रहण के तहत दो अभिभावकों को दो बच्चों को सौंपा गया हैं।डीएम शशांक कुमार ने शुक्रवार की शाम 7 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पश्चिम बंगाल की दंपति को एक बालिका और तमिलनाडु की एकल तलाकशुदा महिला को एक बालिका सौंपा गया है।डीएम के निर्देश पर कानूनी प्रावधान के अनुरूप बच्चा सौंपने की पूरी प्रकिया संपन्न की गई।