गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जंक्शन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर मेगा ब्लॉक के कारण 4 ट्रेनों का बंधुआ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव
गया रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 पर पुनर्विकास कार्य को लेकर मेगा ब्लॉक लिया गया है।मेगा ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई बदलाव किया गया है।पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के द्वारा शनिवार की सुबह 8 बजे अधिसूचना जारी कर बताया कि गंगा दामोदर एक्सप्रेस,हटिया पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन का 21 मार्च तक अस्थाई ठहराव किया गया हैं।