भरतपुर: विवाहिता की मौत पर एसपी ऑफिस में प्रदर्शन, परिजनों ने कहा- पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ रही
भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में 7 अप्रैल को एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी। महिला के पीहर पक्ष का आरोप है कि हमारी बेटी की हत्या उसके ससुराल वालों ने की है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। क्योंकि पुलिस ने ससुराल पक्ष से पैसे ले लिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज महिला के परिजनों ने एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।