कर्वी: कर्वी के भरतपुरी में कर्ज चुकाने के बाद दबंग ने ब्याज की मांग करते हुए व्यक्ति के सिर पर लाठी से किया वार
कर्वी के भरतपुरी मोहल्ले में आज गुरुवार की सुबह 10:00 बजे दबंग ने व्यक्ति राजा पटेल के सिर पर लाठी से वार कर दिया जिससे राजा घायल हो गया।घायल राजा ने बताया कि तरौंहा निवासी अख्तर द्वारा ब्याज के पैसे मांगने का विरोध करने पर दबंग ने उसके साथ मारपीट की है। वहीं घायल राजा का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली कर्वी मे दी है।