हज़ारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय की समस्याओं को ले कुलसचिव से मिला छात्र मोर्चा
हज़ारीबाग़ विनोबा भावे विश्वविद्यालय के आहार कैंटीन से दस दिन पूर्व एसी और अन्य सामग्री के चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।इसी मामलें को लेकर छात्र मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को कुलसचिव से मिला और मामले में संज्ञान लेने को कहा।वहीं नैक की टीम आने पर विश्वविद्यालय के द्वारा छात्र हितों को दरकिनार कर किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा की गई।