हज़ारीबाग: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लाखे से अज्ञात बाइक सवार ने शिक्षिका से की चेन की छिनतई, पुलिस ने किया मामला दर्ज
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लाखे से अज्ञात बाइक सवार ने शिक्षिका से चेन कि छिनतई कर ली। भुक्तभोगी महेसरा मध्य विद्यालय की शिक्षिका अंजू पासवान है। बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार को दोपहर में चेन की छिनतई कर फरार हो गए। घटना लाखे नूतन नगर के समीप की बताई गई है। भुक्तभोगी शिक्षिका स्कूल से अपने घर नूतन नगर से लौट रही थी।