हज़ारीबाग: लाल फीताशाही : पिछले साल जुलाई में कुंए में गिरी थीं एसयूवी, छह की हुई थी मौत
पिछले साल 4 जुलाई को शहर से 25 किलोमीटर दूर पदमा में एक रोंगटे खड़े करने वाली घटना घटी थी। दरअसल रांची-पटना मार्ग पर दौड़ रही एक एसयूवी बिना मुंडेर वाली कुंए में जा गिरी, जिससे छह लोगों की मौत हो गयी। इस घटना के बाद मृतक के आश्रितों की मदद के लिए लंबे चौड़े वायदे किये गए थे। मृतकों में मंडईखुर्द के पूर्व मुखिया ओम प्रकाश भी थे।