हज़ारीबाग: विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर बुधवार को नये समाहरणालय भवन में होगा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा 8 मई यानि बुधवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के स्वीप कार्यक्रम के तहत हज़ारीबाग़ जिला प्रशासन के विशेष सहयोग से एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन हजारीबाग के नए समाहरणालय भवन में आयोजित किया जा रहा है।