खरवार भोगता समाज विकास संघ की जिला कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को होटल मंगल के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में 21 मार्च को होने वाले केंद्रीय सरहुल जुलूस में भोगता समाज की भागीदारी तथा 28 मार्च को प्रथम स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर-पीतांबर शाही भोगता के शहादत दिवस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।