जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में अनियमितताओं का आरोप, NEYU ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा
जबलपुर नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (NEYU) ने आज बुधवार को 12 रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर वैधानिक विसंगतियों, गोपनीय चूक और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए। NEYU ने 7 कार्य दिवस में ठोस कार्रवाई न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।