ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राजधानी रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा बुधवार रात पहली बार जगदलपुर पहुंचे । जहां आमागुड़ा चौंक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य,पूर्व विधायक रेखचंद जैन सहित बस्तर जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया।