जगदलपुर: पहली बार जगदलपुर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, SIR की प्रक्रिया हो पारदर्शी
पहली बार जगदलपुर दौरी पर। पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर सियासी हमला बोला। नगर के एक निजी होटल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पायलट ने डीजीपी कॉन्फ्रेंस पर राज्य सरकार को घेरते हुए कहा साय सरकार पहले अपने प्रदेश की कानून व्यवस्था को संभाल लें।