रामपुर नैकिन: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड्डी में 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान चलाया गया
पुलिस महानिदेशक भोपाल के निर्देशानुसार नशे के विरुद्ध तथा इसके दुष्प्रभावों के प्रति जनचेतना लाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी” के तहत पुलिस चौकी प्रभारी खड्डी नीरज साकेत की अगुवाई में नशे से दूरी है जरूरी विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया,