#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान : उदयनगर में विधायक श्री भंवरा एवं कलेक्टर श्री सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री धुर्वे ने किया समस्याओं का त्वरित निराकरण
चंदुपुरा, नयापुरा और गुवाडी के भूमि विवादों का होगा समाधान, कलेक्टर श्री सिंह ने संयुक्त टीम बनाकर प्रकरण का निराकरण करने का दिया आश्वासन
आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा स्थानीय स्तर पर उद्योग एवं स्व-रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ के तहत उदयनगर में जनसमस्या निवारण शिविर एवं उद्योग संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बागली विधायक श्री मुरली भंवरा, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री नवीत कुमार धुर्वे ने शिविर में नागरिकों की समस्याओं को सुन गया मौके पर ही निराकरण किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान
#सेवा_की_कहानी
#SevaSankalpAbhiyan
#JanVishwasAbhiyan2026
#देवास