जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और शकुंतलम संगीत एवं नाट्य संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सीजेएम अमित वर्मा के मार्गदर्शन व दिशा निर्देशानुसार और रंगकर्मी सतीश मस्तान के निर्देशन में रविवार को बस स्टैंड और बीएमजी मॉल में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को नशा नहीं करने और अनेक विधिक सेवाओं के बारे में जागरूक किया।