मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सीएमएस (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर हालचाल जाना और चिकित्सकों को सख्त हिदायत दी कि अस्पताल के बाहर की दवाएं लिखना पूरी तरह प्रतिबंधित है। सीएमएस ने कहा कि अगर कोई चिकित्सक बाहर की दवा लिखता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।