इटावा: बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरहोली गांव में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मचा कोहराम
Etawah, Etawah | May 17, 2026 बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरहोली गांव में रविवार सुबह पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने कमरे में जाकर छत के कुंडे से फंदा लगा लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।